इंदू और शिवांश सेवादल के अध्यक्ष बने | Shivpuri News

Bhopal Samachar
भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई द्वारा म.प्र. कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सत्येन्द्र यादव की अनुशंसा पर  प्रदेश महिला अध्यक्ष/ अध्यक्ष, प्रदेश सेवादल यंग बिग्रेड, जिला अध्यक्ष/जिला महिला अध्यक्ष एवं अध्यक्ष जिला सेवादल यंग बिग्रेड की प्रस्तावित सूची को स्वीकृति प्रदान की गई है। 

म.प्र. कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र यादव ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि अ.भा.कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्री लालजी देसाई जी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की इकाईयों को भंग कर पर्यवेक्षकों के माध्यम से जिलो से प्राप्त पैनल में अनुशंसा अनुसार जिलेवार ग्रुप डिस्कशन एवं एक-एक से व्यक्तिगत चर्चा कर उक्त नियुक्तियां की गई है । 

जिला अध्यक्ष महिला सेवादल श्रीमती इन्दू जैन शिवपुरी
जिला अध्यक्ष यंग ब्रिगेड: श्री शिवांश जैमिनी शिवपुरी
G-W2F7VGPV5M