देशी शराब के साथ एक तथा स्मैक पीते हुए दूसरे युवक को दबौचा | SHIVPURI NEWS

बैराड़। आज बैराड थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं पीने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसडीओपी पोहरी व थाना प्रभारी बैराड़ के मार्गदर्शन में आज मुखबिर की सूचना पर से ग्राम  गोबरा मैं आम रास्ते से शैतान सिंह पुत्र कमल सिंह धाकड़ उम्र 27 साल निवासी गोवरा को अवैध शराब विक्रय करते हुए पकड़ा एवम धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।  

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय एवम पीने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसडीओपी पोहरी व थाना प्रभारी बैराड़ के मार्गदर्शन में आर.एस. भदौरिया, जहान सिंह, संजीव कुमार आर, रामावतार आर.188 अरमान व एनआरएस नरेश जाटव के साथ मुखबिर की सूचना पर से बस स्टैंड के पीछे बैराड़ से हल्के पुत्र मुन्सी रावत उम्र 33 साल निवासी धोरिया रोड बैराड़  को अवैध मादक पदार्थ (स्मेक) पीते हुए पकड़ा एवम धारा 8/27 के तहत कार्यवाही की गई।

इसके साथ ही आज बैराड पुलिस को मुखबिर की सूचना पर से अनाज की मंडी के गेट पर बैराड़ से आकाश पुत्र सिद्धम जाटव उम्र 19 साल निवासी बैराड़ के कब्जे से एक अवैध लोहे का धारदार छुरी के साथ  पकड़ कर गिरप्तार क्र   धारा 25(क) आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।