शैलेन्द्र धाकड़ ने खाया जहर,शिवपुरी समाचार डॉट कॉम को फोन लगाकर बताया कारण | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के सतनवाडा थाना क्षेत्र से आ रही हैं जहां कल देर एक युवक ने कीटनाशक दावा को पी पीकर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के स्थानीय संपादक को फोन लगाकर अपने जहर पीने की सूचना दी,और अपने जहर पीने के कारण को बताया कि इसे अवश्य प्रकाशित करना।

कल रात लगभग 10:30 बजे शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के स्थानीय संपादक ललित मुदगल के मोबाईल नंबर 8959318001 पर फोन आया,पूछा गया कौन बोल रहे हैं उधर से आवाज आई कि मैं बंटी धाकड बोल रहा हूॅ, आप पत्रकार बोल रहे है न, मैने जहर खा लिया हैं और शहर के जमीनो का काम करने वाले बद्री धाकड के कारण मैने जहर पीया हैं।

बंटी से धैर्य से बातीचीत की गई ओर उसके लोकेशन की जानकारी ली गई उसने बताया कि वह सतनवाडा थाने और सतानवाडा के कॉलेज के बीच में से बोल रहा हैं। तत्काल इस मामले की सूचना सतनवाडा थाने के थाना प्रभारी को दी गई सतनवाडा पुलिस ने उसे तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को नही मिला।

बंटी धाकड के नंबर पर पुन:फोन लगाया गया फोन उठा और उधर से आवाज आई कि बंटी धाकड के परिजन बोल रहे हैं, फोरलेन बाईपास से बोल रहे हैं बंटी बेहोश है और उसे लेकर हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं।

कौन है बंटी धाकड क्या है बंद्री धाकड से विवाद
बताया जा रहा हैं कि शैलेन्द्र धाकड उर्फ बंटी उम्र 28 साल पुत्र बारेलाल धाकड निवासी गांव हिम्मतगढ शिवपुरी रहकर इलैक्ट्रिशयन का काम करता हैं,बंटी धाकड ने कॉलोनाईजर बद्री धाकड की पोहरी रोड पर बन रही बिल्डिंग में लाईट का काम किया था,काम पूरा होने पर बंटी धाकड के 80 हजार रू मजदूरी नही दे रहा था।

बंटी बार-बार अपने पैसे मांगने ओर बंटी को पैसे नही दिए गए। धमकी दी गई कि तुझे किसी मामले में फसा देंगें। इसी से आहत होने पर बंटी धाकड ने किटनाशक दवा का सेवन किया हैं। बंटी धाकड का सुसाईड नोट भी सोशल पर वायरल हो रहा हैं, जिसमे उसने जहर पीने का कारण स्पष्ट लिखा हैं।

बताया जा रहा हैं कि उसका ईलाज शिवपुरी के प्राईवेट अस्पताल सिद्धविनायक हॉस्पिटल में चल रहा हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना हैं कि उकत युवक ने शराब पी हैं मीडिया की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के एसआई रामेन्द्र शर्मा को यह डूयूटी पर तैनात डॉक्टर ने लिखित में दिए जाने की खबर आ रही हैं।

इसके उल्ट बही बंटी की मां ने मीडिया हो बयान दिया हैं कि मेरे बेटे ने बद्री धाकड के यहां लाईट का काम किया हैं,वह उसके पैसे नही दे रहा हैं, उसने पैसे मांगेें तो उसकी मारपीट कर और उसे झूठे केस में फसाने की धमकी दी जा रही हैं। खबर लिखे जाने तक बंटी धाकड होश में नही आया था।

वही बताया जा रहा हैं कि जो शख्स बंटी धाकड का घटना स्थल पर से लेकर आया हैं। वह बंटी का रिश्तेदार हैं,और बंद्री धाकड का भी,उसने ही बद्री धाकड को पूरा मामला बताया इस कारण ही उसका ईलाज प्राईवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा हैं और बद्री धाकड की देख-रेख में ही किया जा रहा हैं। यहां अस्पताल प्रबंधन पर भी सबाल खडे हो रहे है कि आखिर अगर युवक ने शराब पी रखी थी तो उसे पूरे 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी होश नहीं आया है।