प्रसाद चढ़ा कर लौट रहा युवक सिंध नदी में फंसा, खुद को बचाने पांच घंटे से पेड़ पर चढ़ा है युवक, रेस्क्यू | kolaras News

कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के ग्राम भडौता के पास से सिंध और गुजांरी नदी से आ रही है। जहां अपने बेटे को दवाई दिलाने गया एक युवक दोनोंं नदीयों के तेज बहाव में फंस गया है। युवक ने अपने आप को बचाने पेड़ पर चढा हुआ है। खबर लिखे जाने तक लगभग 6 घण्टे से युवक इस पेड़ पर चढा हुआ है। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रसाशन को दी। प्रशासन की टीम अब पहुंचकर उक्त युवक का रेश्क्यू कर रही है। जबकि दूसरी और फंसे युवक के बेटे का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनसुार आज दोपहर लगभग कल्लू पुत्र बाबरिया जाटव उम्र 40 साल निवासी चकराना थाना पोहरी इसके बेटे पप्पू पुत्र कल्लू जाटव उम्र 5 साल को फालस की दबाई लेने ग्राम खरेह जा रहा था। तभी रास्ते में ग्राम भडौता पर रेशम माता के मंदिर सिंध नदी के पार प्रसाद चढा रहा था।

प्रसाद चढाकर युवक अपने बेटे को मंदिर पर विठाकर पास ही में स्थिति ठाकुर बाबा के मंदिर पर प्रसाद चढाने गया हुआ था। अचानक सिंध और गुजारी नदी दोनो चढ गई। जिससे युवक दोनों के बीच में फंस गया। इसके बाद अब तहसीलदार मधुलिका सिंह तोमर, आरआई विशंभर मांझी पटवारी प्रदीप अग्रवाल मौके पर पहुंचे। रेश्क्यू टीम में शिवपुरी से होमगार्ड के सुनील,धर्मेद्र रेश्क्यू टीम पहुंच गई है। युवक ने अपने आप को बचाने पेड पर चढा हुआ है।