शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बछौरा में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बीती दोपहर कोई अज्ञात चोर स्कूल में घुस गया। जहां से टेबिल पर रखे कुछ जरूरी कागजात व तीन सिलिंग फैन, दो बाल्टी, एक दीवाल घड़ी और लोहे की घंटी चोरी कर ले गया।
जिसकी शिकायत स्कूल के प्राचार्य राकेश शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
घर में घुसे चोर ने चांदी के आभूषण चुराए
खनियाधाना के ग्राम पोंठायाई में विगत रात्रि सोहन पुत्र गयाप्रसाद सोनी निवासी चेतननगर कॉलोनी के घर में घुसकर उसके घर में रखे चांदी के बीस पुराने सिक्के और दो जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर लिए। जिसकी जानकारी दूसरे दिन सुबह श्री सोनी को उस समय लगी जब वह परिवार सहित जागा। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 457, 380 के तहत कायमी कर ली है।

