खनियांधाना। जिले के खनियाधाना के ग्राम गणेशपुर चमरौआ में एक आरोपी ब्रजेश उर्फ कल्ला लोधी ने अपने पड़ौसी किशोर पुत्र हरप्रसाद केवट की झोंपड़ी में आग लगा दी जिससे उसका खाने पीने का सामान और अन्य घरेलू सामान सहित मछली पकडऩे का जाल जल गया।
आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते यह घटना कारित की जिसकी शिकायत फरियादी किशोर केवट ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी ब्रजेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 435, 504 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पकडऩे के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

