करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम गिदाई के पास से आ रही है। जहां बीते रोज अपने गांव से देवताओं पर पूजा कर लौट रहे पिता पुत्र को अज्ञात लुटेरों ने निशाना बना लिया। आरोपीयों ने पिता पुत्र के साथ मारपीट कर उनकी बाईक और मोबाईल सहित नगदी लूट लिया। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रामू पुत्र अर्जून कुशवाह निवासी पुराना अस्पताल रोड करैरा अपने गांव छिरवाहा से देवताओं पर पूजा कर अपने पिता अर्जुन के साथ लौट रहा था। तभी ग्राम गिदाई के पास तीन अज्ञात बाईकर्सो ने युवक की बाईक के आगे बाईक लगाकर युवक को रौक लिया। उसके बाद आरोपीयों ने पिता पुत्र के साथ जमकर मारपीट की।
मारपीट के बाद आरोपीयों ने पिता पुत्र से मोबाईल और 7 हजार रूपए नगद लूट लिए। उसके बाद आरोपीयों ने युवक की बाईक लेकर फरार हो गए। लुटे पिटे पिता पुत्र जैसे तैसे थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने रामू की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।