व्यापारी मंदिर दर्शन करने गया, ACTIVA की डिग्गी से सवा लाख रुपए पार | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। कल देर रात माधव चौक चौराहे से एक्टिवा में रखा सवा लाख  रूपए से भरा बैग कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। चोरी की  वारदात उस समय घटित हुई जब व्यापारी मंदिर के बाहर एक्टिवा खड़ी कर हनुमान जी के दर्शन करने के लिए हनुमान मंदिर गया और जब वह लौटकर आया तो बैग गायब था।

जानकारी के अनुसार फरियादी मनीष गोयल पुत्र स्व. गौरीशंकर गोयल निवासी सावरकर कॉलोनी शिवपुरी धर्मशाला रोड़ पर डिस्पोजल की दुकान संचालित करता है। कल वह दुकान बंद कर नोटों से भरा बैग एक्टिवा स्कूटर में रखकर ला रहे थे। बताया जाता है कि बैग डिग्गी में रखा हुआ था।

जब फरियादी मनीष गोयल माधव चौक पर हनुमान मंदिर के दर्शन करने गए तो उस समय बैग डिग्गी में ही रखा हुआ था जब 10-5 मिनट बाद मंदिर के दर्शन कर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि एक्टिवा में से नोटों  से भरा बैग गायब था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी और पुलिस अपनी कार्यवाही  में जुटी हुई है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक बैग का सुराग नहीं लगा।

क्या शहर में लगे CCTV कैमरो से होगा खुलासा

पुलिस दावा करती है कि शहर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों से आज तक कई  वारदातें ट्रेस हो चुकी है जिस स्थान से बैग चोरी हुआ वहां पर भी सीसीटीव्ही कैमरे लगे होने का अनुमान है। ऐसे में आशा की किरण यहीं है कि सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज से गाड़ी के पास आने वाले व्यक्ति को पता लगाया जा सकता है।