विमुक्त जाति आश्रम छात्रावास में शिक्षक एवं छात्र गायब,50 सीटर आश्रम में रहते हैं केवल 6 छात्र | BAIRAD, SHIVPURI NEWS

बैराड़। शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील के विमुक्त जाति आश्रम छात्रावास छात्रों के अध्ययन हेतु बनाया गया है जिसमें एक लंबे समय से जमकर अनियमितताएं चल रही हैं आश्रम 50 सीटर होने के बाद आश्रम में केवल 6 छात्र ही अध्ययन एवं आवासरत हैं। विमुक्त जाति आश्रम अधीक्षक पर बैराड़ के अलावा अनुसूचित जनजाति आश्रम सड़ का भीचार्ज है जो आश्रम में महीने में एकाध बार आते हैं 50 छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं की राशि का भुगतान प्राप्तकर शासनसर्व शिक्षा अभियान को पलीता लगाया जा रहा है।

विमुक्त जाति आश्रम बैराड़ में अधीक्षक सहित शिक्षक कार्यरत हैं परंतु अधीक्षक पर दो जगह का चार्ज होने से आना-जाना बना रहता है आश्रम में कार्यरत दोनों शिक्षक बाहरी होकर अपने घरों पर रहते हैं।

छात्र अनिल, रोशन रोहित ने बताया कि पूरे महीने भर हम 6 छात्र एवं रसोईया ही रहते हैं कभी-कभी 2 से 4 छात्र और आ जाते हैं। छात्रों ने बताया आश्रम में सदैव पानी की कमी रहती है शौचालय भी गंदे होने से हम लोगों को खुले में बाहर शौच के लिए जाना पड़ता है आश्रम मैं छात्रों को मीनू के मुताबिक खाना ना देकर एक सब्जी व पतली दाल दी जाती है अधीक्षक से इस बात की कहने पर हमें धमकाया जाता है।

अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं के अध्ययन एवं पोषण पर भारी मात्रा में व्यय किया जा रहा है जब के आश्रम में छात्रों की संख्या कम है वरिष्ठ अधिकारी कभी भी निरीक्षण करने आते है तो आने की सूचना पर गांव से एवं पास के लोह-पीटा मोहल्ला से छात्रों को बुलाकर खानापूर्ति कर दी जाती है।

अधीक्षक व शिक्षकों को 50 छात्रों के मान से पैसा आता है छात्रावास में रह रहे छात्रों को खाने में केवल पतली दाल एवं आलू की सब्जी दी जाती हैं निर्धारित मीनू एवं सुविधाओं के अनुसार कुछ भी नहीं मिलता। जिले एवं तहसील के अधिकारियों द्वारा घर बैठे निरीक्षण किया जाता है। पंजियों को मगाकर सीन कर दिया जाता है।