3 संदिग्ध लोग पुलिस की हिरासत में, बच्चे चोर होने का अनुमान | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खतौरा कस्बे से गुजर रहे बाहरी मोगिया जाति के तीन लोगों को संदिग्ध होने की बजह से हिरासत में ले लिया हैं। ग्रामीणों कहना है कि तीनों युवक खतौरा से बच्चे चुरा कर ले जा रहे थे, लेकिन इस बात की पुष्टि पुलिस ने नहीं की हैं। पुलिस ने इन तीनों युवकों को संदिग्ध मानकर अपनी गिरफ्त में ले रखा हैं। जांच उपरांत यह पता चला है कि यह तीनों युवक दतिया के प्रकाश नगर के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर खतौरा कस्बे से तीन लोगों संदेह के आधार पर डायल 100 एवं ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया हैं। ग्रामीणेां का कहना है कि यह तीनों युवक बच्चा चोर गिरोह के सदस्य हैं और यह तीन युवक ग्रामीणों को देखकर भागने लगे तो पुलिस को शक हुआ और इनका पीछा करते हुए खेतों से गिरफ्तार कर लिया हैं। तीनों युवक दतिया निवासी बताए गए हैं।