जिले में 325.96 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 325.96 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 26 जुलाई तक 437.60 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है।

गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 27 मि.मी., नरवर में 08 मि.मी., पिछोर में 04 मि.मी., पोहरी में 29 मि.मी., बैराड़ में 37 मि.मी. तथा कोलारस, करैरा, खनियांधाना एवं बदरवास में निरंक वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M