जिले में 156.56 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज,पिछले वर्ष 50 मिमी अधिक | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। 06 जुलाई 2019/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभी तक 156.56 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 06 जुलाई तक 102.68 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी।


भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 1.0 मि.मी., करैरा में 9.2 मि.मी., नरवर में 3.0, पिछोर में 16.0 मि.मी., खनियांधाना 6.0 मि.मी. तथा बैराड़ में 5.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। जबकि कोलारस, बदरवास एवं पोहरी में निरंक वर्षा दर्ज की गई है।
G-W2F7VGPV5M