पति ने बाईक और 1 लाख रूपए के लिए पत्नि को घर से भगा दिया,मामला दर्ज | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रायश्री में रहने वाली एक महिला ने अपने पति व ससुरालीजनों पर दहेज प्रताडना का मामला दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सरोज कुशवाह निवासी ग्राम रायश्री हाल निवासी ग्राम छार थाना सिरसौद ने बताया कि उसकी शादी आनंद कुशवाह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ सही चला लेकि न बाद में ससुरालीजन उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। वह दहेज में उससे एक बाइक व 1 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया तो ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया।

इसके बाद महिला पिता के घर पहुंची और घटना के बारे में बताया। जिस पर महिला के परिजनों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद वह थाने गए और मामले में दहेज प्रताडना का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर आनंद पुत्र हरवंश कुशवाह, दीवानसिंह कुशवाह पुत्र मंशू कुशवाह, परसादी कुशवाह के खिलाफ  दहेज प्रताडना का मामला दर्ज कर लिया है।

बदरवास थाने में महिला ने दर्ज कराया दहेज प्रताडना का मामला
बदरवास थाना में एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताडना का मामला दर्ज करवाया है। प्रीति पत्नी जितेंद्र बैरागी निवासी ग्राम चंदौरिया हाल साबरा मोदी थाना बामोरी जिला गुना ने बताया कि उससे ससुराली जन उसे आए दिन दहेज के लिए प्रताडित करते थे। इसी को लेकर उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद वह थाने पहुंची और मामले में पति जितेन्द्र बैरागी, उमा बैरागी, बृजेश, राजकुमार, रचना, कल्पना निवासी ग्राम चंदौरिया के खिलाफ दहेज प्रताडना का मामला दर्ज करवाया।
G-W2F7VGPV5M