सरदारों ने यादवों पर फायरिंग की, एक युवक घायल, झगड़ा सरकारी जमीन का | kolaras News

Bhopal Samachar

कोलारस। तेंदुआ क्षेत्र के ग्राम तोर से आ रही है जहाँ शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों मे खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें सरदारों ने यादवों मे गोली मार दी। इस घटना मे एक युवक को छर्रे लगे है। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कोलारस स्वास्थ केंद्र मे ले जाया गया जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आज नवागत थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने अपना चार्ज ग्रहण ही नही कर पाया था। उससे पहले ही तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम तोर मे यादवों और सरदारों मे खूनी संघर्ष हो गया। जिसमे सरदारों ने एक राय होकर 12 बोर की बन्दूक से फायर झोंक दिया। बंदूक से निकले छर्रे श्याम सिंह यादव मे जा लगे। उसके बाद दोनो पक्षो मे लाठी लोन्हांगी से जमकर खूनी संघर्ष चला।

इस मामले की शिकायत दोनो पक्षों ने तेंदुआ थाने मे की जहां पुलिस ने यादव पक्ष की शिकायत पर आरोपी रहा सिंह सरदार, सुंदर सिंह सरदार, सुंदर सिंह सरदार का बड़ा लड़का, शक्ति सिंह सरदार, पप्पू सिंह सरदार, निम्मा सिंह सरदार बिल्लु सरदार के खिलाफ धारा 308, बलबा 147, 148, 149, 324, 427 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

वही दूसरे पक्ष में सरदारों की शिकायत पर आरोपी श्याम सिंह यादव, हिंदू बाबा यादव, मुन्ना यादव, कन्हैया यादव के खिलाफ धारा 427, 323, 324, 294, 147, 148, 149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M