फाइनेंस के पैसे को लेकर विवाद, बाईक रोककर युवक को मारी गोली, गंभीर | KARERA, SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के कलोथरा पेट्रोल पंप से आ रही है। जहां बीते रोज पुराने विबाद को लेकर तीन लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक की पलसी के पास से होकर गुजर गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए करैरा उपस्वाथ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार महेश पुत्र शिवदयाल जाटव उम्र 27 साल निवासी काली पहाडी थाना पिछोर अपनी बाईक से करैरा से जा रहा रहा था। तभी कलोथरा पेट्रोल पंप के आगे हाईवे पर आरोपी अमित लखेरा,पवन गुप्ता और एक अन्य आया और युवक को रोककर पुराने पेमेंट को लेकर बातचीत करने लगे। इसी बातचीत के बाद विबाद हो गया। और तीनों ने मिलकर आरोपीयों ने देशी कट्टे से फायर ठोक दिया। जो युवक की पसली में जा लगा। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया है उक्त आरोपी अमोलपठा के रहने बाले है। और वह किसी फायनेंस के रूपए को लेकर विबाद हुआ है। इस घटना में घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस ने पीडित की शिकायत पर तीनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 307, 34   भादवि 3;2 5 ,3;1 एससीएसटी  एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
G-W2F7VGPV5M