घर में BF के साथ रंगरैलियां मना रही थी महिला,बच्चों ने देख लिया,हो गई FIR

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस कस्बे के जैल कॉलोनी से आ रही है। जहां बीते रोज एक महिला ने अपने ही पडौस में रहने बाले एक युवक पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार कोलारस के जेल कॉलोनी में निवासरत एक 30 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि बीते रोज वह अपने घर में अकेली थी पति काम पर गया हुआ था। तभी पडौस में निवास करने बाला धर्मेन्द्र पुत्र सुरेश माहौर निवासी कोरी मोहल्ला आया और महिला को दबौच लिया। महिला को दबौचकर आरोपी ने उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। बताया गया है इस दौरान महिला के बच्चे भी आ गए। जिन्हें आरोपी ने दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

इस मामले में खबर यह भी आई है कि उक्त आरोपी युवक का इस महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते आरोपी का महिला के घर आना जाना था। बीते रोज उक्त आरोपी आया और अपनी प्रेमिका के साथ रंगरैलियां मना रहा था। तभी महिला के बच्चे आ गए और महिला को आपत्ति जनक हालात में देख लिया। जिसपर से महिला ने अपने ही प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। 
G-W2F7VGPV5M