आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पहुंची महिला, ट्रेन के ड्राइवर ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, मामला दर्ज | BADARWAS, SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
बदरवास। खबर जिले के बदरवास के रेलवे स्टेशन से आ रही हैं कि बदरवास के रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या के उद्देश्य से एक विवाहिता रेलवे की पटरियो के बीच खडी हुई थी। ट्रेन के ड्रायवर ने मामला समझते हुए इंमर जैसी ब्रेंक लगा दी। जिससे महिला की जान बच गई। बताया जा रहा हैं कि महिला अपने पति से दुखी थी, उसका पति उसकी मारपीट करता रहता था। डायल 100 ने उसे बदरवास उपचार के लिए भर्ती कराते हुए, ससुरालियो पर मामला दर्ज कर लिया हैं। 

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी कुशवाह (28) पत्नी रिंकू कुशवाह निवासी बारई गुरुवार की सुबह करीब 9.20 बजे बदरवास स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर आ खड़ी हुई। बदरवास स्टेशन से जैसे ही ट्रेन 9.17 बजे निकली, पायलेट बाबूलाल टी ने सामने महिला को देखा। महिला के इरादे भांप जाने पर पायलेट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ट्रेन की गति धीमी होने से तुरंत रुक गई। इसके बाद पायलेट ने ग्रामीणों की मदद से महिला को ट्रैक से हटाया।

उसके बाद 9.25 बजे ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी ट्रेन गुना की ओर रवाना हो गई। वहीं ग्रामीणों ने डायल 100 पर सूचना दे दी। रास्ते में ही महिला लक्ष्मी व उसकी बहन सीता कुशवाह घायल हालत में मिली। डायल 100 गाड़ी के आरक्षक राजू पटेरिया व पायलेट हर्षवर्धन दोनों महिला को बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। उसके बाद पुलिस पहुंच गई।

महिला लक्ष्मी पर पति ने हासिए से हमला किया है। घायल हो जाने पर महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला लक्ष्मी के साथ पति रिंकू कुशवाह ने शराब पीकर बुधवार को भी मारपीट की थी। पुलिस ने धारा 151 में गिरफ्तार कर तहसील कोर्ट में पेश किया। जमानत मिलने के बाद गुरुवार को रिंकू ने पत्नी लक्ष्मी व साली सीता पर हासिए से हमला कर दिया। पुलिस ने पति रिंकू कुशवाह और ससुर मौकम कुशवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

बहन के घर आ गई थी लक्ष्मी, पति-ससुर यहां भी आ पहुंचे

पुलिस का कहना है कि महिला लक्ष्मी की शिकायत पर बुधवार को पति रिंकू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद महिला बदरवास में अपनी बहन सीता कुशवाह के पास आ गई। गुरुवार की सुबह पति व ससुर यहां भी आ गए और लक्ष्मी को अपने साथ ले जाने लगे। विरोध करने पर पति रिंकू ने पत्नी व साली पर हासिए से हमला बोल दिया।

ट्रेन रोककर महिला को ट्रैक से हटाया

ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे एक महिला आ गई थी। चालक ने 9.20 बजे ट्रेन रोक दी थी। महिला को ट्रैक से हटाकर 9.25 बजे ट्रेन को रवाना किया गया है। इसकी सूचना पायलेट ने बदरवास स्टेशन पर दे दी थी। उस समय ड्यूटी पर केपी मीणा मौजूद थे। महेंद्र दुबे, स्टेशन मास्टर बदरवास

पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है

मारपीट करने पर महिला की शिकायत पर पति को 151 में पकड़कर तहसील कोर्ट में पेश किया था। महिला अपनी बहन के घर बदरवास आ गई थी। पति व ससुर उसे लेने आए थे। यहां पत्नी व साली की मारपीट करने पर आरोपी पति रिंकू कुशवाह व ससुर मौकम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राजीव त्रिपाठी, टीआई थाना बदरवास 
G-W2F7VGPV5M