भरी दोपहरी में आरोपी ने मासूम को दबौच लिया, छेडछाड का मामला दर्ज | SHIVPURI NEWS

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम निचरौली में कल दोपहर एक आरोपी मूरत सिंह लोधी ने घर के आंगन में खेल रही 11 वर्षीय बालिका के साथ अशलील हरकत कर दी और उसे धमकाकर वहां से भाग गया। जिसकी शिकायत पीडि़त बालिका ने अपने परिजनों से की। बाद में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने बालिका की फरियाद पर से आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 506 सहित 7/8 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया।