सिलेंडर फटा, घर की छत की उड़ी, लाखो का नुकसान | PICHHORE, SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से आ रही हैं,क्षेत्र के बमना गांव में एक घर में रखे सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। इससे घर की छत उड़ गई। वहीं आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार के लोग शादी-समारोह में शामिल होने गए थे। इस घटना में ढाई लाख से अिधक का नुकसान होना बताया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक जगभान लोधी (50) पुत्र भैया लाल लोधी निवासी बमना के मकान में रात अचानक गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में बिस्फोट हो गया। जगभान सिंह का कहना है कि घर में रखा 40 क्विंटल अनाज कीमत करीब 60 हजार, गृहस्थी का सामान जलने के साथ नगदी व चांदी के जेवर भी गायब हैं।

शादी में गया था परिवार, जान बची: जगभन लोधी ने घर में सिलेंडर से हुए विस्फोट की सूचना पुलिस को दी है। घटना के वक्त पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। जिससे सभी की जान बच गई। घटना की सूचना पड़ोसियों ने फोन पर जगभान को दी। यह घटना लगभग सात बजे होना बताई जा रही है।