शिवपुरी की महिला ने चुराया था सिवनी से गायब हुआ बच्चा, बच्चा सकुशल बरामद, 3 गिरफ्तार | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। 24 मई को मप्र के सिवनी जिले के जिला अस्पताल से गायब हुआ नवजात शिशु को शिवपुरी जिले से बरामद कर लिया है। इस मामले में शिवपुरी निवासी एक महिला-पुरूष और एक बच्ची के गिरफ्तारी की खबर आ रही हैं,वही बच्चा चोरी करने के मामले में सिवनी के दो और आरोपियो को सिवनी पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था।

जानकारी के अनुसार 22 मई को अस्पताल में एक प्रसूता महिला ने बच्चे को जन्म दिया था वह रहस्मय ढंग से गायब हो गया। सिवनी पुलिस ने जांच में पाया कि सिवनी निवासी सविता रजक की मदद से शिवपुरी निवासी दुर्गा बाई ने उक्त बच्चे को अस्पताल से चुरा लिया। सिवनी पुलिस ने जांच करते हुए अस्पताल में लगे कैमरो की मदद से चोरी की घटना को देखा।

इस पूरे मामले में सिवनी के आरिफ ने भी इनकी मदद की,सिवनी पुलिस ने आरिफ को भी गिरफ्तार कर लिया। इन दोनो से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि शिवपुरी निवासी दुर्गा बाई बच्चे को अपने साथ शिवपुरी ले गई हैं,जो शिवपुरी में बंटी शर्मा नामक व्यक्ति के मकान में किराए से रहती हैं।

सिवनी पुलिस ने शिवपुरी पुलिस से संपर्क साध कर पुरे मामले की जानकारी दी। इस जानकारी पर शिवपुरी पुलिस ने महिला दुर्गा बाई सहित बंटी शर्मा और दुर्गा की नाबालिक पुत्री को गिरफ्तार करते हुए चोरी हुए बच्चे को बरामद करते हुए सिवनी से आई उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।