बड़ी खबर: शहर के माधव चौक पर युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर शहर के माधव चौक के पास स्थिति पुलिस सहायता केन्द्र से महज 100 मीटर की दूरी से आ रही है। जहां आज रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों का इरादा तो देखिए उक्त घटनाक्रम जहां घटित हुआ है वहां रात दिन ट्राफिक रहता है। इस बारदात के बाद शहर में भय के माहौल के साथ सनसनी फेल गई है। हांलाकि अभी पुलिस उक्त म्रतक की शिनाक्त नहीं कर पाई है। 

जानकारी के अनुसार शहर के माधव चौक के पास आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शिव मदिर के पास भज्जू हलवाई के सामने एक युवक की लाश खून से लथपथ पडी हुई है। जिसपर कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव सुबह मय दल के पहुंचे तो शव के पास में एक पत्थर पडा हुआ मिला। जिस पर खून के निशान बने हुए थे। 

बताया जा रहा है कि उक्त युवक की शिनाक्त का पुलिस प्रयास कर रही है। परंतु खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाक्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र लगभग 55 साल बताई जा रही है। टीआई कोतवाली ने बताया है कि जब युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब में बीड़ी और माचिस निकली है। युवक के हुलिए के हिसाब से पुलिस इसे कबाड़ बीनने वाले या पन्नी बीनने बाला मान रही है।