भीषण अग्निकांड: पूरे गांव में लगी आग पूरे गांव की 500 बीघा गेहूं राख, फायर बिग्रेड फैल | NARWAR SHIVPURI NEWS

नरवर। आज की सबसे बडी खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी चौकी क्षेत्र के ग्राम इमलिया पारगढ में आज दोपहर अचानक खेतों में लगी आग से पूरे गांव का लगभग 500 बीघा गेंहू जलकर राख हो गया। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारीयों को दी। मौके पर पहुंची फायर विग्रेड ने बीच में ही दम तोड दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने जैसे तैसे टैंकरों और खतों के बीच में टैक्टर चलाकर आग पर काबू पाया। हांलाकि तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। 

जानकारी के अनुसार मगरौनी चौकी क्षेत्र के ग्राम पारगढ में आज दोपहर अचानक खेतों में पके खडे गेहूं की फसल में शॉर्ट सक्रिट से आग लग गई। धीरे धीरे इस आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते आसपास खडी लगभग 500 बीघा की फसल इस आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंची लेकिन आग इतना भयकंर रूप ले चुकी थी कि उस पर काबू पाना मुस्किल हो गया। ग्रामीणों ने फसल को बचना के लिए टैंकरों को सहारा लिया। परंतु आग आगे बढती ही गई। तभी ग्रामीणों ने खडी फसल के बीच आग का संपर्क खत्म करने के लिए खेतों की जुताई की। जब कही जाकर आग रूक पाई।