रासुका का आरोपी खुलेआम घूमता मिला, पुलिस ने दबोचा | Bairad, SHIVPURI NEWS

बैराड। खबर जिले के बैराड क्षेत्र के गोवर्धन थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज पुलिस ने एक रासुका के आरोपी को हिरासत में लिया है। उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उक्त कार्यवाही आगामी लोकसभा चुनाव एवं आदर्श आचार सहिंता को मद्येनजर रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जो लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और कभी भी शहर की शांति व्यवस्था में बाधा पहुंचा सकते हैं उनके विरूद्ध बैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी कार्यवाही के चलते बीते रोज जिला बदर आरोपी अशोक पुत्र बाबू खान जिसके विरूद्ध थाना गोवर्धन एवं अन्य थानों में अगर शराब, विस्फोटक अधिनियम एवं मारपीट जैसे कई अपराध पंजीबद्ध हैं जिसका माननीय न्यायालय द्वारा (एन.एस.ऐ.) राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत वारण्ट जारी किया गया उक्त आदेश के पालन में पुलिस टीम द्वारा जिला बदर आरोपी अशोक पुत्र बाबू खान को ग्राम गाजीगढ़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भैज दिया गया।