BJP प्रत्याशी यादव ने सपत्नि जाकर भरा अपना नामाकंन, शहर में घुसने नही दिया BJP का काफिला | Shivpuri News

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा के भाजपा के प्रत्याशी डॉ के पी यादव ने आज शिवुपरी आकर अपने समर्थको के साथ कलेक्ट्रेट में आकर अपना नामकंन दाखिल किया। नामकंन दाखिल करते समय प्रत्याशी के पी यादव के साथ मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष  गोपाल भार्गव,लोकसभा प्रभारी  महेंद्र सिंह यादव,जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी और उनकी पत्नि अनुराधा साथ थे। 

बताया गया हैं कि भाजपा प्रत्याशी डॉ केपी सिंह आज सुबह अशोकनगर से एक रैली के रूप में शिवपुरी के ओर चले।  अशोकनगर से चलकर गुना से भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ म्याना, बदरवास,लुकवासा,कोलारस, सेसई, बडौदी गुना बायपास,से होते हुए सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति अनुग्रह के समझ अपना नामाकंन दाखिल किया। 

जानकारी मिल रही है कि भाजपा के इस काफिले को प्रशासन ने शहर में नही घुसने दिया। भाजपा का यह काफिला बाईपास से होते हुए घोडा चौराहा पोहरी रोड से होकर कलेक्ट्रेट पहुचा। भाजपा ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सरकार होने के कारण अधिकारी दबाब में काम कर रहे है। वही कांग्रेस प्रत्याशी का काफिला पूरे शहर में घूमा था,जब प्रशासन ने ऐसी कोई कार्रवाई नही की थी।