भाजपा ने सभा के लिए घेरा एबी रोड, आचार सं​हिता का खुला उल्लंघन | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश में चाहे कांगेेस की सरकार हो लेकिन भाजपा का जलवा अभी भी कायम हैं। अभी थोडी देर बाद भाजपा के लोकसभा के प्रत्याशी केपी यादव अपना नामकंन भरगें,इस तय शुदा कार्यक्रम में भाजपा की एक सभा भी होनी हैं। इस सभा के लिए भाजपा ने आधाी सडक घेरे ली। 

बताया जा रहा है कि भाजपा ने इस सभा के लिए शिवपुरी होटल के टैंट के लिए जो टेंट लगाया हैं,उस टैंट ने आधी रोड को कवर कर रखा है जिससे आम जन को परेशानी का समाना कर पडा रहा हैं। जो साफ तौर पर आचार संहिता का खुला उल्घन्न माना जा रहा हैं। 

सभा सुरक्षा को देखते हुए यातायत पुलिस ने ट्रेफिक रूट भी बदल दिया गया है। हालाकि इस मामले में यातायात सूबेदार का कहना है कि ट्रेफिक जाम न हो और सुरक्षा को देखते हुए ट्रेफिक रूट को बदला गया हैं। वही एसडीएम का कहना है कि सभा के लिए परिमिशन दी गई हैं,लेकिन स्टेज ने कितनी रोड कवर कर रखी है दिखवाते हैं।