उज्जवला योजना में मिला सिलेण्डर, रात में अचानक ब्लास्ट हो गया, पेट्रोल पंप के पास घर जमींदोज | kolaras News

शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम राजा की मुडैरी से आ रही है। जहां बीती रात्रि एक घर में रखा उज्जबला योजना से मिला सिलेण्डर तेज धमाके के साथ फट गया। इस ब्लास्ट से चीख पुकार मच गई। इस हादसें में सिलेण्डर के फटने से पूरा मकान धरासाई हो गया। गनीमत रही कि गर्मी के चलते पूरा परिवार हादसे के समय खेत में सो रहा था। जिससे बडा हादसा टल गया। हांलाकि इस हादसे में मकान में रखा पूरा सामान राख हो गया। इस दौरान सबसे अहम बात यह रही कि उक्त घटना स्थल के पास में ही पेट्रोल पंप था। परंतु आग की चिंगारी पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची। जिससे बडा हादसा टल गया। 

जानकारी के अनुसार कपूरा पुत्र सुमेरा कुशवाह उम्र 65 साल निवासी राजा की मुडैरी को अभी हाल ही में उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर मिला था। उक्त किसान इस सिलेण्डर को घर में रखकर अपने परिवार के साथ चूल्हे पर ही रोटी बनाकर गुजर बसर कर रहा था। बीती रात्रि अचानक बंद सिलेण्डर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान पूरा परिवार खेत में खाट डाल कर सो रहा था। इस हादसे में पूरा मकान जमींदोज हो गया।