रोड एक्सीडेंट में घायल हुआ युवक, बोला पुराने दुश्मन ने टक्कर मारी है | Pohri News

पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के पिपरघार से आ रही है। जहां बीते रोज एक बाइक सबार  युवक में एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसें में बाईक सबार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज धर्मेन्द्र पुत्र काशीराम जाटव उम्र 20 साल निवासी किरकिरी तहसील कराहल जिला श्योपुर का आरोप है कि वो अपनी बाइक से शिवपुरी से कराहल जा रहा था। तभी पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरघार के पास पीछे से स्विफ्ट कार से आ रहे राजकुमार धाकड पुत्र घनश्याम धाकड ने पुरानी रंजिश के चलते युवक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडित का आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत पोहरी थाने में की। जहां पुलिस ने इस मामले में नामदर्ज युवक पर मामला दर्ज करने से इंकार करते हुए मामले की जांच की बात कही है।