लेनदेन को लेकर पत्नि ने पुत्र के साथ मिलकर पति को पीटा | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के माधव नगर में एक महिला ने अपने पुत्र के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई लगा दी। आरोपी पत्नि और पति के बीच लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने आरोपी मां बेटे के खिलाफ भादवि की धारा 323, 325, 504, 34 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।

पीडि़त सुरेश पुत्र हरिशंकर राठौर निवासी माधवनगर ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पल्लेदारी का काम करता है और विगत दिनों वह काम से लौटकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नि शशि राठौर ने उससे रूपए मांगे। लेकिन जब उसने पत्नि को रूपए देने से इंकार कर दिया तो शशि ने पुत्र भूपेंद्र राठौर को बुलाया और दोनों ने मिलकर उसकी लाठियों और लात घूसों से मारपीट कर दी। इस घटना में सुरेश को काफी चोटें आई हैं।