सांसद सिंधिया ने फिता काटकर अपने चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी-गुना लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एक जुलूस के रूप में जब अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जिलाधीश कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने कांग्रेस लोकसभा के चुनाव कार्यालय का  वीर सावरकर उद्यान के सामने फीताकाट कर शुभारंभ किया। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा  आतिशवाजी चलाकर व महाराजा सिंधिया जिंदावाद के गगनभेदी नारे लगाकर माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।

पत्रकारों ने लगाए प्रशासन मुर्दावाद के नारे 

शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया जब अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जिलाधीश कार्यालय पहुंचे तो वहां पर तैनात प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों ने पत्रकारों को जिलाधीश कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया। जबकि कांग्रेस के कई नेता के साथ एएनआई के पत्रकार अंदर प्रवेश करा दिया। 

जिस पर स्थानीय पत्रकार भडक़ गए और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। उनका आरोप था कि जिला प्रशासन आचार संहिता का खुला उल्लंघन करा रहा हैं। पूर्व समय में भी जिलाधीश कार्यालय में नामांकन दाखिल करते समय प्रवेश दिया जाता रहा हैं।