पिछोर। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत 19 अप्रैल को नये कोर्ट के सामने पिछोर पर एक बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए।
अरविंद आदिवासी पुत्र करनसिंह आदिवासी निवासी गरेंठा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल को रात के समय वह अपने रिश्तेदार रामनाथ, नीरज के साथ घर जा रहे थे तभी पीछे से बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार नीचे गिर गए और चोटिल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। मामले में पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

