मां बाप से साथ मंदिर पर दर्शन करने गई थी 3 साल की मासूम, सांप ने काट लिया, मौत | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कलोथरा में एक बालिका की सर्प के काटने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। संतोश पुत्र परमा आदिवासी निवासी घाटीगांव ग्राम कलोथरा ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ काली माता मदिर के दर्शन करने आए अपनी तीन वर्षीय पुत्री खुशबू के साथ आए थे तभी मंदिर के पास आम रास्ते पर उनकी बच्ची को सर्प ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।