रेलवे स्टेशन के पास खेत में लगी आग | KOLARAS, SHIVPURI NEWS

कोलारस। खबर जिले के कोलारस के रेलवे स्टेशन के पास में स्थित डीके जैन  के खेत में पड़ीनरवाई को नष्ट करने के लिए बटाईदार ने शाम 5:00 बजे आग लगा दी और आग देखते ही देखते फैलने लगी उनके खेत के आसपास अन्यखेत मौजूद हैं जिन पर कटी गेहूं की फसल रखी हुई है  जैसे ही आग फैलने लगी तो वहां पर स्थित अन्य किसानों ने नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को सूचित किया और मौके पर गाड़ीपहुंच गई और फेल रही। 

आग को काबू में पाया वहापर स्थित खेत मालिक संतोष राठौड़ सहित विक्रम यादव ने बताया कि  हमारे खेत में गेहूं की फसल कटीहुई रखी हुई है यदि आग फेल जाती तो काफी नुकसान हो जाता जबकि शासन द्वारा नरवाई को जलाने पर प्रतिबंध रहता है परंतु इस बार प्रतिबंध नहीं लगाया गया कृषि विभाग द्वारा भी किसानों से आग्रह किया जाता है कि खेतों में लगी नरवाई को नहीं जलाया जाए इससे खेत की उवरता नष्ट हो जाती है परंतु कोलारस सहित आसपास केग्रामीण अंचलों सहित  खेतों में रात दिन नरवाई जलाई जा रही है और आसपास के खेतवालो को आगका डर लगा रहता है।