खेत में लगी आग, किसान जिंदा जल गया | kolaras News

कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी से आ रही है। जहां बीते रोज खेत में महूआ बीन रहे एक किसान की खेत में आग लग जाने से जिंदा जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार रत्ना जाटव उम्र 65 साल निवासी बीजरी थाना रन्नौद अपने घर से इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में महूआ बीनने गया हुआ था। खेत में व्रद्ध महुआ बीन रहा था। तभी खेत में खडी फसल में आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि व्रद्ध आग की चपेट में आ गया। आग की चपेट में आने से व्रद्ध किसान भाग नहीं सका और आग की लपटों के बीच जिंदा जल गया। जब तक खेत पर लगी आग को बुझाने लोग पहुंचते आग अपना काम कर चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।