शिवपुरी। गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के चौथे दिन आज तीन उम्मीदवार द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी के समक्ष कलेक्ट्रेट कोर्ट रूम शिवपुरी में अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्णपाल सिंह उर्फ के पी यादव ने , भारत प्रभात पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में हरभजन ने अपना नाम निर्देश पत्र प्रस्तुत किया। जबकि बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकेन्द्र सिंह राजपूत ने आज पुनः नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के चौथे दिन तक कुल 09 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरे जा चुके है। नाम निर्देशन पत्र 23 अप्रैल को अपराह्न 03 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे।
इसके बाद बसपा प्रत्याशी ने गांधी पार्क में एक विशाल आम सभा को संबोधित किया। इस सभा में सपा और बसपा के गठबंधन की ओर से लोकेन्द्र सिंह राजपूत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस सभा को संबोधित करने हुए बसपा प्रत्याशी ने कहा भीमराव अम्बेडकर ने राजा महाराजाओं की मशीन को समाप्त करते हुए बहुजन समाज द्धारा राजा बनाने का हिसाब बनाया। जिसके चलते पहुले राजा का बेटा राजा होता था। अब आप गरीब का बेटा आपके बोट के बाद ही कुर्सी पर बैठ सकता है। इस सभा में बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित बसपा के पोहरी विधानसभा प्रत्याशी रहे कैलाश कुशवाह सहित बसपा के जिले के पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

