बोलता फोटो: सिंधिया की तुलना में 10 प्रतिशत भीड़ भी नहीं जुटा पाए KP यादव | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। आज भाजपाईयों के लिए बुरी खबर है। आज नामाकंन के दौरान शिवपुरी गुना लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी केपी यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। परंतु इस दौरान आज सबसे अहम बात यह देखने को मिली कि भाजपा प्रत्याशी के साथ ज्योतिरादित्य सिधिंया की रैली की अपेक्षा 10 प्रतिशत जनता भी नही थी। हांलाकि भाजपा ने उक्त जनता को एकत्रित करने के लिए भरपूर जोर लगा दिया था। 

अभी हाल ही में विशाल रोड शो के बाद कांग्रेस प्रत्याशी और क्षेत्र के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विशाल रोड शो के बाद नामांकन भरा। इस नामाकंन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक विशाल आम सभा को संबोदित किया। इस रोड शो में लगभग 1 हजार गाडियां शामिल हुई थी। वही सिंधिया की आम सभा को सुनने लगभग 20 हजार पब्लिक उपस्थिति रही। इसके उलट आज भाजपा प्रत्याशी केपी यादव ने भी पूजा अर्चना के बाद रोड शो किया। इस रोड शो को पुलिस ने शहर में ही नही घुसने दिया। 

रूट बदलकर केपी यादव नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उसके बाद भाजपा के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित दिग्गज भाजपाईयों ने आम सभा को सबोधिंत किया। उस सभा स्थल शहर के बीचों बीच एबी रोड पर शिवपुरी होटल के सामने रोड पर अतिक्रमण कर किया गया। परंतु शहर का सबसे व्यस्तम चौराहा होने के बाद भी इनकी सभा में भीड का आंकलन महज 10 प्रतिशत से भी कम दिखाई दिया। माना जा रहा है कि इस सभा में 2 हजार से भी कम पब्लिक एकत्रित हो सकी। वह भी जब जब पूरी भाजपा इसको एकत्रित करने में जुट गई।