शिवपुरी। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर द्वारा गंभीर अपराध में फरार चल रहे अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित कर दिया है जो कोई भी व्यक्ति उक्त अज्ञात फरार आरोपियों को बंदी बनाने या बंदी बनवाने या उसके द्वारा बंदीकरण की शक्ति का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक बल प्रयोग कर बंदी बनाने या बनवाने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करवाएगा या बंदी बनवाने में पुलिस की मदद करेगा उसको घोषित राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।
विदित हो कि 04 अप्रेल 2019 को अज्ञात आरोपियों द्वारा फरियादी चतुर्भज गुप्ता पुत्र वंशीधर गुप्ता उम्र 62 साल निवासी सराफा बाजार दिनारा, थाना दिनारा को चोट पहुंचाकर रूपये लूटने संबंधी रिपोर्ट की जिस पर से थाना दिनारा में धारा 323,393 भादवि एवं 11,13 डकैती अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम किया गया।
दिनांक 19.04.19 की रात्रि करीब 20:15 बजे अज्ञात आरोपियों द्वारा फरियादी बृजमोहन पुत्र डव्वू राम गुप्ता उम्र 52 साल निवासी वू़ढ़ीभेव थाना दिनारा 10 हजार रूपये लूटने संबंधी रिपोर्ट की जिस पर से थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 104/19 धारा 394, 397, 307 भादवि एवं 11,13 डकैती अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम किया गया। उक्त दोनों अपराधों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा फरार चल रहे अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 5000 रू का ईनाम घोषित किया है।

