शिवपुरी में प्रॉपर्टी के लिए रच रही है पत्नी अपने पति की हत्या करने का षडयंत्र

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक युवक अपनी ही पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचा, युवक का कहना था कि मेरी पत्नी  जमीन के लिए मुझे मारने की नियत से षड्यंत्र रचने में लगी हुई हैं। मैं अपनी पत्नी से बचने के लिए न्याय की गुहार लगाता हूं,मुझे मेरी पत्नी से बचाया जाये। मेरी पत्नी के विरूद्ध कार्यवाही की जाये और मुझे सुरक्षा प्रदान की जाये।

जानकारी के अनुसार निवास कोलारस की गायत्री कॉलोनी में निवास करने वाले विष्णु कुशवाह ने बताया कि मैंने अपनी मेहनत की कमाई से कोलारस के कमरौआ रोड पर अपनी डेढ़ बीघा कृषि भूमि खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री मेरे स्वयं के नाम पर है। इस जमीन की किमत 50 लाख रूपए है। लेकिन मेरी पत्नी माया कुशवाह, जिसका व्यवहार शुरू से ही झगड़ालू रहा है, अब उस जमीन को अपने नाम करवाने के लिए मुझपर दबाव बना रही है।

जहर देने और गला घोंटने की धमकी
विष्णु कुशवाह ने बताया कि मेरी किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे में है और आए दिन मुझे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। पत्नी खुलेआम धमकी देती है कि यदि जमीन मेरे नाम नहीं की गई, तो वह रात में मेरा गला घोंट देगी या खाने में जहर देकर मुझे खत्म कर देगी। पीड़ित ने यह भी बताया कि पत्नी अपनी दो मासूम बेटियों एक 5 वर्ष और डेढ़ वर्ष को भी जान से मारने की धमकी देती है।

पत्नी दर्ज करवा चुके हैं झूठे मामले
पीड़ित का कहना है कि मुझको फंसाने के लिए मेरी पत्नी पूर्व में भी दो झूठे प्रकरण दर्ज करा चुकी है। अब वह मुझको घर से भगाने और उस पर जानलेवा हमला करने की ताक में है। मेरी पत्नी के गलत लोगों से संबंध हैं और वह कभी भी मेरी हत्या करवा सकती है ताकि मेरी मृत्यु के बाद वह पूरी संपत्ति पर कब्जा कर सके।