करैरा। शिवपुरी के करैरा में नगर पालिका के दो सफाई कर्मियों से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार 5 फरवरी की है जब दोनों सफाईकर्मी कचरा गाड़ी लेकर ड्यूटी पर थे। तभी बिट्टू भार्गव और कुछ अज्ञात लड़कों ने सफाईकर्मियों को जातिसूचक गालियां दी, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि सफाईकर्मी ने वाहन को बीच रास्ते में खड़ा कर दिया था, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। घटना में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जातिसूचक गालियां दी
पीड़ित ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया है कि घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे हुई, जब वे अपने एक साथी के साथ नगर पालिका की कचरा गाड़ी लेकर कच्ची गली में गोलू मोबाइल दुकान के सामने खड़े थे। इसी दौरान बिट्टू भार्गव तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ मौके पर पहुंचा। उसने उन्हें गालियां देते हुए जातिसूचक शब्द कहे। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों के साथ लात-घूसों और डंडों से मारपीट की। इस मारपीट में एक की नाक से खून बहने लगा और उनकी पीठ में भी चोटें आईं तो दूसरे के सिर पर वार कर घायल कर दिया।
जान से मारने की धमकी दी
घटना के समय मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों सफाईकर्मियों को बचाया। पीड़ितों का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बिट्टू भार्गव सहित एक नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।