पिछोर। नगर के मोती सागर तालाब में गुरुवार की सुबह 75 साल के बुजुर्ग का शव मिला है। बुजुर्ग राधेलाल पाल दो दिनों से लापता थे। पुलिस ने तालाब से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम वीरपुर निवासी राधेलाल पाल उम्र 75 साल, पुत्र कल्लू पाल, का पिछोर के मोती सागर तालाब में गुरुवार को शव मिला है।
मृतक राधेलाल पाल अपने बेटे विनोद पाल के साथ पिछोर में रह रहे थे। विनोद अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पिछोर में रहता था। विनोद के अनुसार, पिता राधेलाल 16 दिसंबर को नहाने के लिए संभवतः मोती सागर तालाब पर चले गए।
अनुमान है कि पैर फिसलने से तालाब में गिर गए और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग के घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। लोगों को तालाब में शव उतराता मिला।