शिवपुरी। शिवपुरी एसपी ऑफिस में आज एक विवाहिता ने अपने पड़ोसियों की शिकायत की है। विवाहिता का कहना है कि वह पड़ोसियों की प्रताड़ना से इतने तंग आ गए कि अपना मकान तक छोडना पडा। अब वह रिश्तेदार के घर रह रहे है। पड़ोसी मारपीट और अभद्रता करते है।
कोलारस थाना सीमा मे आने वाले रामपुर गांव में निवास करने वाली अनीता जाटव ने अपने शिकायती आवेदन मे बताया कि हमारे सामने वाले पड़ोसी शिशुपाल (छोटू),राजपाल पुत्र श्यामलाल जाटव कभी भी हमारे घर में घुसकर हमारी मारपीट कर देते है,स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बाद भी पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। इस कारण अब हमे हमारा मकान छोडना पडा और रिश्तेदार के मकान मे रह रहे हैं।
मुझे व मेरे पति को जान से मारने की धमकी
पीडिता ने बताया कि शिशुपाल मुझे व मेरे परिवारजनों के साथ आए दिन गाली गलौज करता है और वह बहुत बहुत समय से परेशान करता चला आ रहा है तथा घर में घुसकर मेरे व मेरे परिवार जनों के साथ मारपीट करता हैं और कहता है कि मैं तुम्हें यहां नहीं रहने दूंगा, और अगर तुम लोग यहां रहे तो मैं तुम सबको जान से मार दूगां।
आरोपी धनबल से सम्पन्न व पिता के पास सचिव का पद होकर गुंडा बदमाश है। यह सभी लोग आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है। कहते है कि मेरे पास तो बहुत पैसा है तुझे जहां शिकायत करनी है कर फिर भी तू मेरा कुछ नहीं कर पायेंगी,पीडिता ने एसपी शिवपुरी से न्याय की गुहार लगाई है।