शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा के कांग्रेस के विधायक कैलाश कुशवाह का फोन पर जाने से मारने की धमकी देने वाले कुख्यात बदमाश प्रभात रावत पर पुलिस ने बदमाश के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत प्रकरण तैयार कर उसे जेल में निरुद्ध कर दिया है, ताकि वह राज्य में रहकर कोई और गंभीर अपराध न कर सके।
शिवपुरी के कुख्यात बदमाश प्रभात रावत पर पूर्व से थाना कोतवाली में लूट, बलवा, हत्या का प्रयास (धारा 307), अवैध हथियार रखने और अड़ीबाजी जैसे गंभीर अपराधों सहित वर्ष 2008 से 2025 के बीच करीब 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, यह बदमाश क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका था।
हाल ही में, दिनांक 07 दिसंबर 2025 को बदमाश ने पोहरी क्षेत्र के विधायक श्री कैलाश कुशवाहा को मोबाइल पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी, जिस पर एक पृथक अपराध भी दर्ज किया गया था। बदमाश की लगातार आपराधिक गतिविधियों और अपनी हरकतों से बाज न आने की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ ने बदमाश पर कठोर कार्रवाई करने हेतु आदेश दिए।
एसपी के निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुदले और नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रभात रावत का NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत प्रकरण तैयार किया।
कलेक्टर के आदेश पर हुआ जेल में निरुद्ध
श्रीमान कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार, आरोपी प्रभात रावत के खिलाफ NSA का वारंट तामील कराया गया है। आरोपी वर्तमान में पूर्व के अपराधों में जमानत याचिका निरस्त होने के कारण जेल में बंद है। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत अब उसे राज्य में रहते हुए और गंभीर अपराध घटित न करने देने के उद्देश्य से जेल में निरुद्ध रखा जाएगा।