BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बयान से शिवपुरी का राजनीतिक मौसम हुआ गर्म,पढ़िए क्यों

Bhopal Samachar

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने शिवपुरी जिले का अध्यक्ष जसवंत जाटव को एक साल पूर्व ही घोषित कर दिया था,लेकिन जा रहा था कि अध्यक्ष अपनी नई टीम की घोषणा जल्द ही कर देगें,लेकिन एक साल तक शिवपुरी की जिला कार्यकारिणी घोषित नहीं हुई,अब भोपाल से शिवपुरी की जिला कार्यकारिणी का सस्पेंस खत्म करने वाली खबर मिल रही है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बातचीत में संकेत दिए हैं कि एक-दो दिन में शिवपुरी जिले की कार्यकारिणी घोषित हो जाएगी। भाजपा ने करीब एक साल पहले जसवंत जाटव को शिवपुरी का जिलाध्यक्ष घोषित किया था। लेकिन वे अब तक अपनी टीम नहीं बना पाए। ऐसे में जिला अध्यक्ष को पुरानी कार्यकारिणी के साथ ही संगठन का कामकाज संभालना पड़ रहा है।

नई कार्यकारिणी को लेकर पुराने पदाधिकारियों के साथ-साथ नए कार्यकर्ता भी उम्मीद लगाए बैठे हैं। पुराने कार्यकर्ता यह जानना चाहते हैं कि उन्हें फिर मौका मिलेगा या नहीं। वहीं, नए कार्यकर्ता संगठन में जिम्मेदारी मिलने की आस में हैं। कार्यकारिणी की घोषणा न होने से संगठन के भीतर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इस पूरे मामले परभाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से सीधी बातचीत की। उन्होंने साफ कहा, 'बस कुछ घंटों का इंतजार और करिए, शिवपुरी जिले की कार्यकारिणी भी जल्द घोषित कर दी जाएगी।' वहीं, पद न मिलने की शिकायतों पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हर कार्यकर्ता को हर बार पद मिलना संभव नहीं है। जिन्हें अवसर मिला है, उन्हें और सक्रिय होकर काम करना होगा।

बाकी कार्यकर्ताओं को भविष्य का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा में किसी तरह की गुटबाजी नहीं होती और संगठन पूरी मजबूती से काम करता है। अब प्रदेशाध्यक्ष के बयान के बाद कार्यकर्ताओं की बेचैनी बढ़ गई है।