शिवपुरी। 11 साल तक लगातार मंडल महामंत्री रहे पोहरी के दिनेश जाटव ने मंडल अध्यक्ष बनने में पार्टी की उपेक्षा करने पर पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 5 साल से जो लगातार मंडल अध्यक्ष रहे आशुतोष जैमिनी, जो ओवर ऐज हो चुके हैं, उनको फिर से पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा की शह पर मंडल अध्यक्ष बना दिया है। जबकि इस पद पर वह स्वयं सबसे योग्य थे।
एडवोकेट दिनेश जाटव ने यह भी बताया कि पोहरी और बैराड़ दोनों जगह ब्राह्मण समाज से ही मंडल अध्यक्ष दिए हैं। जबकि इन विधानसभा में सबसे ज्यादा जाटव समुदाय की वोट है। इसके बावजूद भी मेरी उपेक्षा की गई। आशुतोष 45 साल से अधिक उम्र के हैं जबकि मेरी उम्र अभी 44 साल की है। और मंडल अध्यक्ष बनाने की पात्रता भी 45 साल तक की थी। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं का अपमान किया गया। इसलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एक-दो दिन में और अन्य कार्यकर्ता भी इस्तीफा देंगे।
मुझे इस्तीफा मिला नहीं है
मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति संगठन स्तर से होकर आती है। इस्तीफे की बात है तो मुझ पर अभी तक इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है।
जसमंत जाटव, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, शिवपुरी
और भी योग्यता रखते हैं
एक ही जाति के सभी अध्यक्ष थोड़ी बनाए जाते हैं। पार्टी में और भी नेता हैं और योग्यता रखते हैं, उनकी उपेक्षा ठीक नहीं। इसीलिए मैंने इस्तीफा दे दिया है।
दिनेश जाटव, मंडल महामंत्री, भाजपा