शिवपुरी। शिवपुरी शहर के प्रसिद्ध किड्स गार्डन स्कूल के बच्चों ने आज राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर एक रैली निकालकर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया। यह रैली आज सुबह 8 बजे स्थानीय पोला ग्राउंड से माधव चौक चौराहे तक निकाली गई।किड्स गार्डन स्कूल की डारेक्टर श्रीमति रूपाली गौतम एवं चैयरमेन शिवकुमार गौतम ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया ।
बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश वाली तख्तियाँ (प्लैकार्ड) ले रखी थीं, जिनके माध्यम से उन्होंने कैंसर के लक्षणों की पहचान, रोकथाम और जल्दी इलाज के महत्व पर जोर दिया।
स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमति मेघा श्रीवास्तव ने इस अवसर पर बताया कि कैंसर जैसी महामारी देश में तेजी से फैल रही है। जिस परिवार का कोई सदस्य कैंसर से पीड़ित हो जाता है, वह न केवल मानसिक रूप से बल्कि आर्थिक रूप से भी बेहद परेशान हो जाता है। उन्होंने कहा कि समय रहते जागरूकता और सही जानकारी से इस बीमारी से लड़ा जा सकता है।
श्रीमति मेघा ने बतायाि क 🇮🇳 देश में कैंसर पीड़ितों के आंकड़े (उल्लेख)
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। 2022 में कैंसर के मामले: देशभर में कैंसर के लगभग 14,61,427 मामले सामने आए थे। 2023 में अनुमानित नए मामले: 2024 में देश में करीब 16 लाख नए कैंसर केस होने का अनुमान है।
मृत्यु दर: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2024 में भारत में लगभग 9 लाख लोगों की कैंसर से जान जाने की खबर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कैंसर के इलाज के बाद भी हर पांच में से लगभग तीन रोगियों की मृत्यु हो जाती है, जो यह दर्शाता है कि कैंसर की पहचान अक्सर देर से होती है।