SHIVPURI NEWS - पोहरी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों की आपत्तियों के निराकरण की तिथियां घोषित

पोहरी। पोहरी परियोजना अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से संबंधित आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया तय तिथियों पर की जाएगी। जिला मुख्यालय से प्राप्त कार्यक्रम अनुसार यह निराकरण अलग-अलग तिथियों पर किया जाएगा।

 14 अक्टूबर 2025 को होने वाले निराकरण केंद्र
अतवेई 1, अतवेई 2, मानपुर, जरिया खुर्द, सौंसा वार्ड 14 पोहरी, गूगरगाँव, पठा, बीलवरा खुर्द, हरिनिवास एवं धामोरा वार्ड 2 पोहरी में कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से जुड़ी आपत्तियाँ सुनी जाएंगी।

 28 अक्टूबर 2025 को होने वाले निराकरण केंद्र
बूराखेड़ा वार्ड 14 पोहरी, चकराना 2 वार्ड 15 पोहरी, वमनपुरा वार्ड 15 बैराड़, गोंदोली वार्ड 15 बैराड़, रजौआ, मारू खेड़ी एवं भिलोड़ी 02 में आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।

 10 नवंबर 2025 को जिला मुख्यालय शिवपुरी पर होने वाले निराकरण केंद्र
खरई जालिम 2, तिघरा खोड वार्ड 12 पोहरी, भैंसरावन 2, बेहटी वार्ड 3, तिघरा, अमरगढ़ वार्ड 14 बैराड़, भदरोनी 2 एवं आदिवासी बस्ती पटेवरी से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

इस संबंध में परियोजना अधिकारी पोहरी श्री अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आपत्तियों का निराकरण अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है। सभी आवेदकों से अपील है कि वे निर्धारित तिथियों को उपस्थित होकर अपनी आपत्तियों एवं दस्तावेज प्रस्तुत करें। हमारा प्रयास है कि यह प्रक्रिया पूर्णत: निष्पक्ष एवं पारदर्शी रहे, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो सके।

इस तरह, तीन चरणों में होने वाली सुनवाई के बाद पोहरी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँचेगी।