शिवुपरी। शिवपुरी जिले के कोलारस के बदरवास के वन परिक्षेत्र के रांछी गांव के पास
शनिवार को एक खेत की बाड़ में मृत तेंदुआ मिला। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शिवपुरी मुख्यालय भेजा।
ग्रामीणों ने शिव कुमार यादव के खेत की बाड़ में तेंदुए को फंसा देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को मृत पाया।
जांच में यह भी सामने आया कि खेत मालिक शिव कुमार यादव ने खेत से बाहर वन भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। वन विभाग ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।