SHIVPURI NEWS - 5 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़, इधर नाबालिग किशोरी बरामद

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा—दिनारा में 25 सितंबर 2025 को एक 5 साल की मासूम बच्ची को एक 40 वर्षीय युवक गंदी नियत से कुआ पर ले गया और वहां पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। वहीं बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत दिनारा थाना में दर्ज करवाई,वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।

वहीं मायापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम गितौरा की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी अपने घर से गुम हो गई जिसकी शिकायत मायापुर थाने में उसके परिजनों ने दर्ज करवाई, तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को  आज गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र में निम्मी राय निवासी सहरया एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची को गंदी नियत से बच्ची के ही कुए पर ले गया तथा वहां बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब यह बात बच्ची के पिता को पता चली तो वह तत्काल दिनारा थाना शिकायत करने पहुंचा जहां पुलिस ने रिपोर्ट पर से थाना दिनारा पर अपराध धारा 137(2), 75(1), बीएनएस, 7/8, 9M/10 पॉक्सो एक्ट का कायम कर जांच शुरू कर दी गई। जिसके बाद दिनारा थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए कायमी के बाद चंद घंटों में ही 25 सितंबर 2025 को ही आरोपी निम्मी कुमार राय पुत्र राम सिंह राय 40 साल निवासी ग्राम सहरिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।


वहीं दूसरा मामला 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण को लेकर हैं
मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गितौरा की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग परिजनों को बिना बताये कहीं चली गई थी जिसकी शिकायत परिजनों ने मायापुर थाने पर जाकर की, शिकायत पर पुलिस ने अपहृत नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों से सुपुर्द कर दिया हैं।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना प्रभारी मायापुर नीतू सिंह एवं पुलिस टीम मायापुर द्वारा 18 सितंबर 2025 को थाना मायापुर से एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी ग्राम गितौरा से बिना बताए कहीं चलें जाने पर से 19 सितंबर 2025 को किशोरी के पिता की ओर से उसके गुम होने संबंधी रिपोर्ट थाना मायापुर पर की गई थी।

जिस पर से थाना मायापुर मे अपराध क्रमांक 190/25 धारा-137(2) वीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर थाना पुलिस द्वारा अपहृत की तलाश शुरू की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर संकलित जानकारी के आधार पर सभी संभावित जगहो पर अपता को खोजने सघन प्रयास किये जिसके परिणाम स्वरूप तकनीकी संसाधनों से थाना मायापुर पुलिस द्वारा तत्तपश्चात से प्रकरण मे अपहृत नाबालिग किशोरी को ग्राम राजापुर के चौराहे से दस्तयाब कर लिया गया।