SHIVPURI बिजली कटौती समाचार: शहर की इन कॉलोनियों में बत्ती बंद

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही. खुड़ा फीडर से संबंधित क्षेत्र में 28 सितंबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 11 के.व्ही. खुड़ा फीडर के बंद रहने से 28 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक संतोषी माता मंदिर, सर्किट हाउस, शक्तिपुरम खुडा, रामबाग कॉलोनी इत्यादि आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।