SHIVPURI NEWS - कन्या महाविद्यालय में बनाई गई राजमाता की स्मृति में वाटिका, पहुंचे सिंधिया

शिवपुरी। शिवपुरी-गुना के सांसद और केंद्रीय मंत्री  ने आज शुक्रवार को शिवपुरी शासकीय कन्या महाविद्यालय के  प्रांगण में राजमाता  कैलाशवासी श्रीमंत माधवी राजे सिंधिया स्मृति वाटिका का लोकार्पण और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत अपनी पूज्य माताजी की स्मृति में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए।

सिंधिया ने कहा कि माँ के नाम पर लगाया गया हर पेड़ हमारी श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है। यह न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करेगा। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक परिवार में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि गुप्ता जी ने किया

प्रत्यक्षदर्शियों ने पौधों की नियमित देखभाल का लिया संकल्प
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यछ श्री जसमंत जाटव जी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव जी विधायक श्री देवेंद्र जैन जी और श्री महेंद्र यादव जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा जी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा जी  बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे वृक्षारोपण को केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वटवृक्ष बनाने का कार्य करेंगे। सिंधिया परिवार की पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए यह पौधारोपण शिवपुरी में एक प्रेरणादायी संदेश के रूप में देखा जा रहा है।