पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर में कॉलेज चौराहे पर बुधवार की शाम भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया। कार्यकर्ता नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त अभियान को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन एसडीएम के मौके पर न आने से नाराज होकर उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान शिवपुरी-चंदेरी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
करीब दो घंटे तक चले इस जाम में एंबुलेंस और डायल-112 की गाड़ी भी फंस गई, जिससे मरीज की जान पर संकट खड़ा हो गया था। वहीं बसों और अन्य वाहनों में सवार यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से जाम खत्म करने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार रात करीब 8 बजे एसडीएम ममता शाक्य मौके पर पहुंचीं और ज्ञापन लिया जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। घटना के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जिला प्रभारी भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जसरथ बौद्ध, करन सिंह, नीरज वंशकार, आलोक बौद्ध और बृजलाल जाटव सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज की है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह का अवैधानिक जाम आम जनता की परेशानी और आपातकालीन सेवाओं में बाधा डालता है। वहीं पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।